Education, Business, Jobs, Political News

IPL 2024: फैंस को लगा झटका, खास सम्मान मिलने के बाद भी दुखी रहे रोहित शर्मा

📅 15 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Sports

चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस 20 रनों से हारी और इससे सबसे ज्यादा दुखी रोहित शर्मा ही थे, जिन्होंने अपने शतक का जश्न भी नहीं मनाया, वैसे मैच के बाद रोहित शर्मा का सम्मान हुआ. दरअसल मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए IPL के 29वें मुकाबले में शानदार शतक जमाया, फिर भी 20 रन से हार का सामना करना पड़ा, दरअसल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को कुछ और ही देखने को मिला, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 5 छक्के, 11 चौके लगाए, उनके बल्ले से 105 रन निकला, वो पहली गेंद से आखिरी गेंद तक खेले, लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस जीत नहीं पाई,

ये भी पढ़ें-IPL Rajasthan 2024: अंतिम दांव पंजाब को पड़ा भारी, राजस्थान की बल्ले- बल्ले

आपको बता दें कि चेन्नई से हार के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी जमा हुए, वहां रोहित की पारी को सलाम किया गया, हेड कोच मार्क बाउचर ने रोहित की पारी को बेहतरीन बताया और बैटिंग कोच काइरन पोलार्ड ने उन्हें बैज ऑफ ऑनर पहनाया, हालांकि रोहित शर्मा के चेहरे पर उदासी थी, शायद उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी टीम ये मैच हार गई है, ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के लिए कोई कमी छोड़ी, ये खिलाड़ी पहली गेंद से ही चेन्नई के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ईशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े, सूर्यकुमार यादव 0 पर आउट हुए तो रोहित ने तिलक वर्मा के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की,

ये भी पढ़ें-Salman khan:सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का खुलासा!, ये गैंग ने हमले की ली जिम्मेदारी !

सबकुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक15वें ओवर से अचानक हालात बदल गए, रोहित ने 30 गेंदों में अर्धशतक भी लगाया, उसके बाद भी हार का सामना करना पड़ा , दरअसल 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 130 रन था, उसके हाथों में 3 विकेट थे, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी बचे हुए थे, ऐसे में मुंबई के लिए जीत हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन फिर 15वें ओवर अचानक हालात बदल गए और अंत में मुंबई 20 रनों से हार गई.

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.